देहरादून नवादा कॉलोनी में हाथियों ने मचाया तांडव

वन विभाग हैरान, सभी को देगा मुआवजा

देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार देर रात हाथी ऐसी जगह पहुंच गए जहां पर पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं कर सकता। नवादा की कॉलोनी में शायद ही कोई वहां पर रहने वाला व्यक्ति इस बात की कल्पना कर सकता है कि हाथी उस जगह पर भी पहुंच सकते हैं। शहर के बीचों-बीच इस रिहायशी इलाके में जब हाथी पहुंचे तो न केवल उन्होंने वहां खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया बल्कि घर में घुसने की कोशिश करते हुए घरों की दीवारों और दरवाजे तक हाथियों ने तोड़ कर रख दिया।
उत्तराखंड में जंगली जानवर लगातार रिहायशी इलाकों में दाखिल हो रहे हैं। कुमाऊं और गढ़वाल के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बाघ, हाथी और अन्य जंगली जानवर खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। हरिद्वार भी ऐसे जंगली जानवरों से बेहद परेशान है। यहां भी नेशनल हाईवे से लेकर गंगा किनारे कई बार गजराज आ धमकते हैं। ताजा मामला राजधानी देहरादून के नवादा क्षेत्र का है। नवादा में देर रात लगभग 2 बजे दो हाथी अपने बच्चों के साथ कॉलोनी में घुस गए। हाथियों ने कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की।
यह सिलसिला लगभग 2 घंटे तक चलता रहा। बताया जा रहा है कि हाथियों ने चार स्कूटी और आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए। कई तरह का नुकसान गाड़ियों को पहुंचा है। इतना ही नहीं कुछ घरों की दीवारों को इन हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। इतना ही नहीं हाथियों ने एक घर में घुसने की कोशिश भी की। जिससे रेलिंग और दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। इस क्षेत्र के लोग कल रात के इस पूरी घटना के बाद डरे हुए हैं।
राजधानी देहरादून के डीएफओ नीरज शर्मा के मुताबिक वन विभाग भी इस घटना से हैरान है। इस घटना के बाद फिलहाल नवादा के इस क्षेत्र में वन विभाग ने अपने कुछ कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। जिस जगह से यह हाथी कॉलोनी में दाखिल हुए हैं वहां पर एक बड़ी खाई खोदी जा रही है। जिससे हाथी दोबारा इस रिहायशी इलाके में ना आए। नीरज शर्मा के मुताबिक तार बाढ़ का भी प्रपोजल शासन को भेजा जा रहा है। जिससे जंगली जानवरों की आमद दोबारा इस क्षेत्र में ना हो। इसके साथ ही हाथियों ने जो नुकसान लोगों की गाड़ियों और घरों को पहुंचा है उनकी रिपोर्ट बनाकर सभी को मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।