स्वदेशी उत्पादों व महिला उद्यमिता के बढ़ावे से मातृशक्ति के हुनर को मिल रही नई पहचान : कुसुम कण्डवाल

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के महिला सम्मेलन में महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को जागरूक व सशक्त बनने का आह्वान

देहरादून। आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित होटल प्राची में आयोजित महिला सम्मेलन में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और महिलाओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति नए उत्तराखण्ड और नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
सम्मेलन के दौरान महिलाओं द्वारा लगाए गए स्वदेशी उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया गया। आयोग की अध्यक्ष ने उत्पादों की गुणवत्ता और महिलाओं की लगन की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा कानूनों, घरेलू हिंसा निरोधक अधिनियम, हेल्पलाइन तथा आयोग द्वारा उपलब्ध सहायता के बारे में जागरूक किया और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा स्वदेशी और वोकल फ़ॉर लोकल केंद्रित योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। कौशल विकास, स्व-रोज़गार, समूह सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं। महिला उद्यमियों की उपलब्धियों ने उपस्थित मातृशक्ति को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला प्रभारी नेहा शर्मा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा बीना असवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बीना गैरौला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।