निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग पंहुचे डीएम, कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार

मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्यों में कोताही क्षम्य नहीः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लि0 परियोजना अन्तर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रीन बिल्डिंग मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेेक्ट पर इसमें किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नही होगी। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपलब्ध समस्त सुविधाओं, सामग्री, श्रमिकों की संख्या एवं कार्य गति का विस्तृत अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने पाया कि कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अगले 06 माह के भीतर पूरी परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता, पर्यावरण अनुकूल तकनीक एवं सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अधिकारियों से वर्तमान में कार्यरत श्रमिकों की संख्या पूछने पर बताया कि वर्तमान में 140 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने लेबर चार्ट के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि 300 लेबर होनी चाहिए जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने लेबर बढाते हुए 3 शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्ट चार्ट (प्रोग्राम इवैल्यएशन एंड रिव्यू टेक्नीक) बनाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से लेबर प्लान, मटिरियल प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मटीरियल टैस्टिंग लैब की जानकारी लेने पर मुख्य अभियंता सीपीडब्लूडी ने बताया कि 90 प्रतिशत् टैस्टिंग साईट पर अवस्थित टैस्टिंग लैब से तथा 10 प्रतिशत् बाहर से कराये जाते है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सप्ताह थर्ड पार्टी गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह, मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी लि0 कृष्णा चमोला सहित कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।