रैफेल द्वारा दून पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

देहरादून। रैफेल संस्था 3 से 6 दिसंबर 2025 तक अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता सप्ताह मना रही है। इसी क्रम में, वीरवार को रैफेल द्वारा दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के द्वार के पास व सभागार में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
नाटक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगता के बारे में जागरूकता फैलाना, इससे जुड़ी उपेक्षा व मिथकों/भ्रमों को दूर करना तथा निदान एवं उपचार के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराना था।

इसके बाद द्वितीय तल के पठन कक्ष में फ़्लैश-मॉब शैली का स्ट्रीट प्ले प्रस्तुत किया गया। यह अनपेक्षित प्रस्तुति वहाँ अध्ययन कर रहे पाठकों को आश्चर्यचकित करते हुए दिव्यांगता और सुगमता (Accessibility) पर सोचने के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष रूप से की गई थी।

कार्यक्रम के दौरान एक रोचक और विचारोत्तेजक संवाद भी सामने आया। दून इंटरनेशनल स्कूल के एक छात्र ने तर्क दिया कि दिव्यांग बच्चों को नियमित विद्यालयों में शामिल करने के बजाय उनके लिए विशेष विद्यालय होने चाहिए। इस पर एक अन्य छात्र ने नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए कहा कि समावेशी और समग्र शिक्षा अनिवार्य है तथा दिव्यांग और सामान्य क्षमता वाले बच्चों को साथ पढ़ना चाहिए। यह संवाद कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा, जिसने उपस्थित लोगों को शिक्षा के समावेशी दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया।

दोनों प्रस्तुतियाँ रैफेल के विशेष शिक्षकों तथा दिव्यांग बालिका सोना पटेल द्वारा की गईं।
कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और वहाँ उपस्थित जनसमुदाय को दिव्यांगता के प्रति प्रभावी रूप से संवेदनशील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।