अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चमोली पुलिस ने चलाया जनपदव्यापी सघन चेकिंग अभियान

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में जनपद चमोली में व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान की निगरानी क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट एवं क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा की गई। पुलिस टीमों को विशेष रूप से जनपद के सीमावर्ती प्रवेश बिंदुओं को सतर्कता में रखने के निर्देश दिए गए थे।
अभियान के तहत जनपद के प्रमुख प्रवेश द्वार—गैरसैंण, ग्वालदम, मंडल और गौचर के साथ-साथ समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत गहन चेकिंग की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान विशेष रूप से पुलिस टीमों को संयुक्त रूप से तैनात किया गया ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगायी जा सके।
इस विशेष चेकिंग अभियान का उद्देश्य जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की सत्यापन/अवैध शस्त्रों की जांच, एनडीपीएस पदार्थों की रोकथाम, विस्फोटक सामग्री की तलाश, संदिग्ध सामान की जांच, अवैध शराब व वन्य जीव सामग्री की रोकथाम पर विशेष फोकस रखा गया। इसके साथ ही बिना वैध कागजात के खनन सामग्री, संदिग्ध/चोरी की वाहन चेकिंग तथा एमवी एक्ट के गंभीर उल्लंघनों की भी गहनता से जांच की गई।
एसपी चमोली ने कहा कि जनपद की सुरक्षा चमोली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह व्यापक चेकिंग अभियान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों पर सतर्क निगरानी सुनिश्चित कर रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए यह कार्रवाई निर्णायक रूप से सहायक सिद्ध होगी। आने वाले दिनों में यह चेकिंग और अधिक सख़्ती, बेहतर समन्वय और उच्च स्तर की सतर्कता के साथ निरंतर जारी रहेगी, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति और भी मजबूत व विश्वसनीय बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।