डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति पर भाजपा अडिग: सुबोध उनियाल

नरेंद्रनगर। बुधवार को नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ भारत की चुनावी प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं लोकतांत्रिक बनाने के उद्देश्य से विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र एवं दोहरी प्रविष्टियों को हटाने, तथा मतदाता विवरणों के सत्यापन एवं सुधार जैसे अहम विषयों पर जानकारी साझा की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है, ताकि कोई भी घुसपैठिया संवैधानिक चुनावों को प्रभावित न कर सके और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था सुरक्षित बनी रहे।

इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि घुसपैठ के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी की नीति स्पष्ट है—डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है और SIR अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट जी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दीक्षा राणा जी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने SIR अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता और जन-जागरूकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।