देहरादून समाज कल्याण विभाग की पहलः अंतर-पीढ़ीगत संवाद को मिलेगी नई उड़ान, वरिष्ठ और युवा जुड़ेंगे अनुभव से

  • वृद्धजनों ने स्कूली बच्चों के साथ किए अनुभव साझा
  • समाज कल्याण विभाग ने 136 सहायक उपकरण किए निशुल्क वितरित

देहरादून। राजधानी देहरादून में समाज कल्याण विभाग की एक अभिनव पहल ने वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के बीच कम्युनिकेशन गैप की गहराई को कम करने और अंतर पीढ़ीगत संबंधों को मजबूत बनाने हेतु अनुभव साझा संवाद पहल की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन देहरादून की इस अभिनव पहल की शुरुआत देहरादून स्थित प्रेम धाम वृद्ध आश्रम से शुरू की गई। भारत सरकार द्वारा अटल वयो अन्युदय योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, कान के मशीन, वाककर, कमर की बेल्ट जैसी 136 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए। साथ ही इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृद्धजनों का मेडिकल चेकअप भी किया गया। उनका पंजीकरण कर खून, बीपी, शुगर की जांच के बाद दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

प्रेम धाम वृद्ध आश्रम में मौजूद 34 वरिष्ठ वृद्ध जनों के बीच कार्मन रेजिडेंशियल एंड डे स्कूल के बच्चों ने अपने जीवन के बीते वर्षों के अनुभव, विचार और जीवन मूल्यों को साझा किया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों ने बच्चों के संग अपने जीवन की सिख व अनुभव के किस्से भी सामने रखें। संवाद के इस खुले मंच ने दोनों पीढ़ियों को एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान किया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री की पहल एक पेड़ मां के नाम के तहत आम का पौधा रोपित किया।
संवाद कार्यक्रम में मौजूद वृदजनों ने भी इस कार्यक्रम को जिला प्रशासन की अच्छी पहल बताया। कहा कि इस कार्यक्रम से हमे खुशी मिलर रही है और बच्चों के साथ हमें अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं।
प्रेम धाम वृद्धाश्रम की इंचार्ज सिस्टर एंगिलिनी नहीं बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से वृद्ध जनों का अकेलापन दूर होता है साथ ही उन्हें मनोरंजन की अनुभूति भी होती है। उन्होंने बताया कि हमारे आश्रम की सभी वृद्ध जनों ने इस कार्यक्रम में एन्जॉय किया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में भी तमाम व्यंजनों ने अपने मेडिकल चेकअप भी कराया है।
 जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भारत सरकार की अटल वयो अन्युदय योजना के अन्तर्गत अनुभव साझा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्ध जनों के साथ विद्यालय के बच्चों वार्तालाप कराया गया। जानू ने एक दूसरे के साथ अपने विचार व अनुभवो को  साझा किया।  उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।