“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान”  अंतर्गत  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से शत् प्रतिशत् पात्र व्यक्तियो लाभान्वित करें विभागः डीएम

देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद देहरादून में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों/कैम्पों की समीक्षा बैठक आयोजित की। 17 दिसम्बर से आगामी 45 दिन तक समस्त विकासखण्ड में निर्धारित कार्यक्रम के तहत् बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे शिविरों का संचालन पूर्णतः व्यवस्थित, सुनियोजित एवं परिणामोन्मुखी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही संबंधित विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा शिविरों में प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों के निस्तारण की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में उपस्थित नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए तथा पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को तत्काल लाभ प्रदान किया जाए। बहुउद्देशीय शिविरों के दौरान आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों के उपरान्त निकटवर्ती ग्रामों का संयुक्त भ्रमण कर पात्र व्यक्तियों से आवेदन भरवाए , ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिविर से पूर्व संबंधित न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों एवं राजस्व ग्रामों का भ्रमण कर पात्र लाभार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, जिससे शिविर की तिथि को संतृप्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक न्याय पंचायत हेतु खण्ड विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी/कार्मिक की तैनाती सुनिश्चित की जाए। खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित तहसीलदार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने  निर्देश दिए कि खण्डस्तरीय सूचनाओं का संकलन संबंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा, जबकि जनपद स्तर पर सूचनाओं का संकलन के निर्देश जिला विकास अधिकारी, को दिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल उपस्थित रहे तथा समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी आनलाईन माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।