नाबालिगों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी ज्योतिर्मठ पुलिस की सख्ती, स्कूटी सीज, अभिभावक पर 25,000 का चालान

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
कोतवाली ज्योतिर्मठ क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चमोली पुलिस द्वारा सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ज्योतिर्मठ प्रभारी देवेन्द्र रावत द्वारा कस्बा ज्योतिर्मठ में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोके जाने पर जब उनकी उम्र व दस्तावेजों की जांच की गई तो तीनों नाबालिग पाए गए। न तो किसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही किसी ने हेलमेट पहना हुआ था, जो स्पष्ट रूप से यातायात नियमों की गंभीर अवहेलना है। नाबालिग द्वारा वाहन चलाना पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल स्कूटी को सीज कर दिया। वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199 के अंतर्गत ₹25,000 का कोर्ट चालान किया गया। अभिभावक को थाने बुलाकर नाबालिग को उनके सुपुर्द किया गया तथा काउंसलिंग कर भविष्य में नाबालिग को वाहन न देने की सख्त हिदायत दी गई। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामलों में वाहन सीज किए जाने के साथ 3 वर्ष तक की सजा का भी प्रावधान है, जिसे लेकर आमजन को गंभीर रहने की आवश्यकता है।
एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “अपने बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है। नाबालिगों को वाहन देना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह उनके जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है। अभिभावक जिम्मेदारी निभाएं, यातायात नियमों का पालन कराएं और बच्चों को सुरक्षित भविष्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।