19 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान

धरने का 44वां दिन, सरकार अब भी मौन
देहरादून। नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में व्याप्त अनियमितताओं एवं वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच, उत्तराखंड के बैनर तले चल रहा धरना आज 44वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन को इतने दिन बीत जाने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल या सकारात्मक संकेत नहीं मिला है, जिससे आंदोलनकारियों में भारी रोष देखा जा रहा है।
सरकार की लगातार अनदेखी से नाराज़ नर्सिंग अभ्यर्थियों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो दिनांक 19 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
आज के धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नर्सिंग अभ्यर्थी उपस्थित रहे। धरने में नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, प्रवेश रावत, पपेंद्र, उपेंद्र, मुकेश रमोला, कुलदीप, पवन, प्रेरणा, सोनिया, नीमा, प्रीति, श्वेता, सीरा बांधनी सहित कई अन्य आंदोलनकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी एवं प्रीतम सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें नर्सिंग भर्ती से जुड़ी समस्याओं, भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं तथा सरकार की नीतिगत विफलताओं से अवगत कराया। दोनों विधायकों ने आंदोलनकारियों की बात को गंभीरता से सुना और कहा कि नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं, तथा सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।