2026 का स्वास्थ्य से संबंधित सूचना कैलेंडर विमोचित

देहरादून। उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2026 का स्वास्थ्य से संबंधित सूचना कैलेंडर भगत सिंह कोश्यारी (पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड) के कर-कमलों से भव्य एवं गरिमामय रूप से विमोचित किया गया।
इस कैलेंडर की विशेषता यह है कि इसमें उत्तराखण्ड के चारधामों के शीतकालीन प्रवास को विशेष रूप से प्रदर्शित करते हुए पूरे वर्ष को “देवभूमि दर्शन” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही कैलेंडर में संस्था की प्रमुख वार्षिक गतिविधियों—जैसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वच्छता दिवस, डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र अभियान, सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों—का विस्तृत एवं उपयोगी विवरण सम्मिलित किया गया है।
इस अवसर पर माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने पेंशनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों के पास अनुभवों का अमूल्य भंडार होता है, जिसका उपयोग समाज के उत्थान, प्रदेश के विकास तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने गाँवों से सेवा की भावना लेकर निकले थे और अब समय आ गया है कि पुनः अपने गाँवों को सशक्त, आबाद एवं आत्म निर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।
उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके सुदृढ़ एवं दीर्घकालिक विज़न से भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जो प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है।
माननीय कोश्यारी जी ने पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर की सराहना करते हुए उसे उपयोगी, प्रेरणादायी एवं समाजोन्मुख बताया। साथ ही, उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जनहित एवं पेंशनर्स कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने संगठन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जहाँ भी और जब भी आवश्यकता होगी, वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष- बलवीर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष- एच.एस. कला, संरक्षक- तिलक राज शर्मा एवं महासचिव- रविन्द्र दत्त सेमवाल द्वारा मुख्य अतिथि माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी तथा विशिष्ट अतिथि- एन.एन. बलुनी को अंग वस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन डॉ. एस. चंद्रा स्वामी (संयोजक) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अशोक शंकर (चुनाव अधिकारी) एवं चुनाव समिति के सदस्यों को निष्पक्ष एवं सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्था के संयुक्त सचिव- पी.के. सिंह, कोषाध्यक्ष- ए.के. उनियाल, उप-कोषाध्यक्ष- ए.के. बहुखंडी, प्रचार सचिव- राजेन्द्र शास्त्री, संगठन सचिव- श्रीकांत विमल, लेखा परीक्षक- आर.पी. उनियाल सहित संगठन के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।