देहरादून नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण और अभिनव पहल की शुरुआत की 

देहरादून । गुरुवार को देहरादून नगर निगम द्वारा शहर में प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण और अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में नगर निगम देहरादून एवं मनसा फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से नगर निगम परिसर के बाहर एक स्वचालित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि प्लास्टिक बोतलों से उत्पन्न कचरा शहरी स्वच्छता एवं पर्यावरण के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु नगर निगम द्वारा चरणबद्ध तरीके से पूरे देहरादून शहर में लगभग 50 स्वचालित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किए जाने की योजना है। इन मशीनों के माध्यम से उपयोग की गई प्लास्टिक बोतलों को तुरंत क्रश कर उनके आयतन को कम किया जाएगा, जिससे उनके संग्रहण, परिवहन एवं वैज्ञानिक निस्तारण में सुविधा होगी।

इस पहल से सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक बोतलों के खुले में फेंके जाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। साथ ही, यह पहल स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के उद्देश्यों को सशक्त करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम सिद्ध होगी।

इस स्वचालित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन का उद्घाटन माननीय महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल (आई०ए०एस) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त, प्रवीन कुमार (आई०ए०एस), मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अविनाश खन्ना, राजवीर सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त एवं सफाई निरीक्षक आदि भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भविष्य में इन मशीनों को बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, बस स्टैंड, पार्क एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा, ताकि प्लास्टिक कचरे का स्रोत पर ही प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।
नगर निगम देहरादून सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की तकनीकी एवं नवाचार आधारित पहलों के माध्यम से शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।