सड़क किनारे झाडियों में मिला युवती का शव

देहरादून । रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकासनगर को ढालीपुर हरबर्टपुर में सड़क किनारे झाडियों में एक युवती का शव पडे होने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी विकासनगर तथा कोतवाली विकासनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर एक युवती का शव बोक्सा बस्ती ढालीपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा था। जिसके सर पर काफी चोटें थीं। मौके पर शव की शिनाख्त करने पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उसकी पहचान मनीषा पुत्री आनंद सिंह निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के रूप मे की गई। मौके पर फील्ड यूनिट तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी/विडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

मृतका के परिजनों से पूछताछ में उनके द्वारा शाम के समय मृतका का अपने ताऊ के लड़के सुरेंद्र पुत्र छोटा निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल जाने तथा उसके वापस न आने पर परिजनों द्वारा उसे ढूंढने की जानकारी दी गई। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता आनन्द सिंह द्वारा कोतवाली विकासनगर पर उनके भाई के पुत्र सुरेन्द्र उर्फ मान्डू द्वारा उनकी पुत्री की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 27/26 धारा: 103 (1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते घटना स्थल के पास से अभियुक्त सुरेन्द्र की मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त दरांती को बरामद किया गया है। अब तक की विवेचना में घटना में प्रयुक्त दरांती को 02 दिन पूर्व अभियुक्त द्वारा खरीदे जाने के साक्ष्य पुलिस को प्राप्त हुए हैं। घटना में फरार अभियुक्त की तलाश हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मृतक युवती के परिजनो से भेंट कर उन्हें सांत्वना देते हुए घटना में शामिल अभियुक्त के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया तथा अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।