कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित किया

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज के योगदान को सराहते हुए कहा कि यह समाज सदैव सेवा, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा समाज के उत्थान, सामाजिक समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ऐसे संगठन समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सम्मान के माध्यम से वाल्मीकि समाज सहित सभी वर्गों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सरकार में दायित्वधारी भगवत प्रसाद मकवाना, राजपुर रोड के विधायक खजानदास, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, डॉ बबीता सहोत्रा, मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।