जनपद में आगामी विधानसभा सत्र, विंटर नेशनल गेम्स व महाशिवरात्रि पर्व जैसे बडे़ आयोजनों को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा आगामी विधानसभा सत्र, महाशिवरात्रि पर्व तथा औली में आयोजित होने वाले विंटर नेशनल गेम्स एवं कार्निवल को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के हेतु जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व के दौरान जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं मंदिर परिसरों में आयोजित होने वाले मेलों में श्रद्धालुओं की संभावित अधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय एवं सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए साथ ही प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड एवं महिला होमगार्ड/पीआरडी जवानों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने औली (ज्योतिर्मठ) क्षेत्र अंतर्गत आयोजित होने वाले विंटर नेशनल गेम्स एवं कार्निवल के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आयोजन स्थलों एवं आवागमन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही वर्तमान में ज्योतिर्मठ–औली मार्ग पर बर्फ जमी होने के कारण आयोजन के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने हेतु बीआरओ के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने एवं समस्त व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। भराड़ीसैंण (गैरसैण) में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल हेतु आवासीय एवं संचार व्यवस्था तथा सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर लगने वाले बैरिकेडिंग को लेकर संबंधित विभागों से प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो, इसके लिए अन्य विभाग से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए सत्र से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर लिया जाए।
जनपद में विभागीय लंबित प्रारम्भिक जाँचों/14(2) की कार्यवाहियों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जाँच अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्राथमिकता के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रगति की नियमित समीक्षा कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान में संचालित बैंक एवं वाहन चेकिंग अभियानों के संबंध में निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों तथा बैंक/एटीएम परिसरों के आसपास नियमित एवं प्रभावी चेकिंग अभियान निरंतर जारी रखे जाएँ, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी निगरानी रखते हुए दस्तावेजों की गहन जाँच, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन तथा किसी भी अवैध गतिविधि पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। दो माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि सभी लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक विलंब पर जिम्मेदारी तय की जाए।
उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं को भेजे गए माल मुकदमाती की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि प्रेषित माल का समयबद्ध परीक्षण, रिपोर्ट की शीघ्र प्राप्ति तथा लंबित मामलों में नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए, साथ ही माल प्रेषण में किसी भी प्रकार की त्रुटि, देरी अथवा कमी न रहे, इसके लिए अभिलेखों का सही संधारण, डिजिटल एंट्री एवं संबंधित प्रयोगशालाओं से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे विवेचनाओं के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।
एसपी चमोली सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों एवं आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना तथा आमजन की सुरक्षा के साथ आयोजनों को सकुशल सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए।
हइस दौरान दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, निरीक्षक अभिसूचना ईकाई सचिन चौहान, यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना, निरीक्षक दिगम्बर उनियाल सहित जनपद के समस्त थाना,चौकी प्रभारी जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।