कथित पत्रकार की फ्री ‘दाल’ की जिद, नगर निगम-पुलिस के नाम पर वेंडर को धमकाया

उत्तराखण्ड

राज छाबड़ा
देहरादून। देहरादून में कथित पत्रकार अनुपम खत्री का एक शर्मनाक कारनामा सामने आया है। एक छोटे दाल विक्रेता से मुफ्त दाल मांगने पर इंकार मिलते ही उसने अपने गुर्गे के जरिए वेंडर को नगर निगम और पुलिस के नाम पर धमकाना शुरू कर दिया।
वीडियो बयान के आधार पर यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो पत्रकारिता के नाम पर वसूली की प्रवृत्ति को उजागर करती है। घटना देहरादून के गांधी पार्क बाजार में घटी, जहां अनुपम खत्री प्रोटीन युक्त दाल बेचने वाले वेंडर की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दाल मांगी और फ्री में लेने की जिद की, वेंडर ने कई दिनों तक परिचय होने के नाते फ्री में अनुपम खत्री को दाल भी खिलाई लेकिन जब अति हो गई तो वेंडर ने साफ मना कर दिया,
तो खत्री ने गुस्सा दिखाते हुए अपने साथी को बुलाया। इस गुर्गे ने वेंडर को नगर निगम की टीम बुलाने और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने इस हरकत की निंदा की है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ये लोग पत्रकार बनकर दुकानदारों से वसूली करते हैं। छोटे व्यापारियों का जीना मुहाल कर दिया है। वेंडर का वीडियो बयान सोशल मीडिया मे वायरल है, जिसमें वह पूरी घटना का जिक्र करता है और मदद की गुहार लगाता है। यह मामला उन कथित पत्रकारों की बढ़ती संख्या को रेखांकित करता है जो मीडिया के नाम पर अवैध वसूली में लिप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *