क्लब महिंद्रा ने जिम कॉर्बेट में दूसरा रिज़ॉर्ट लॉन्च कर बढ़ाया अपना पोर्टफोलियो

  • यह लॉन्च वित्त वर्ष ’26 के दौरान 1,000  नए कमरे जोड़ने और वित्त वर्ष ‘30 तक 12,000 कमरे की व्यवस्था के लक्ष्य के अनुरूप है

रामनगर। भारत की प्रमुख लेज़र हॉस्पिटैलिटी कंपनी, महिंद्रा हॉलिडेज़ एंड रिज़ॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) ने जिम कॉर्बेट में क्लब महिंद्रा नदिया पराओ रिज़ॉर्ट लॉन्च करने की घोषणा की, जिससे उत्तराखंड में इसकी मौजूदगी का विस्तार हुआ है।
यह लॉन्च, कंपनी की तेज़ी से विस्तार करने की रणनीति के अनुरूप है और कंपनी के भारत की सर्वश्रेष्ठ लेज़र हॉस्पिटैलिटी कंपनी बनने के लक्ष्य के साथ जुड़ा है। कंपनी का यह लक्ष्य रिज़ॉर्ट जोड़ने, पोर्टफोलियो को गुणवत्ता को बेहतरीन बनाने (प्रीमियमाइज़ेशन) और अनुशासित पूंजी आवंटन से प्रेरित है।
जिम कॉर्बेट में, एमएचआरआईएल का यह दूसरा रिज़ॉर्ट है, जिससे भारत के पसंदीदा, प्रकृति आधारित यात्रा गंतव्य में कंपनी की मौउपस्थिति बढ़ी है। यह बढ़ोतरी कंपनी के वित्त वर्ष ’26 तक 1,000 नए कमरे जोड़ने के अल्पकालिक लक्ष्य के अनुरूप है और साथ ही वित्त वर्ष ’30 तक क्लब एम के तहत 10,000 और कुल मिलाकर 12,000 कमरों तक पहुंचने के दीर्घकालिक लक्ष्य का समर्थन करती है।
महिंद्रा हॉलिडेज़ एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, मनोज भट ने इस नए रिज़ॉर्ट के लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “हम भारत में लेज़र हॉस्पिटैलिटी का नेतृत्व करना चाहते हैं और हम जो भी करते हैं, उसके केंद्र में परिवार होता है। नदिया पराओ का लॉन्च हमारी विस्तार यात्रा में एक और कदम है। यह एक ऐसे गंतव्य में विस्तार है जहां मांग मज़बूत है और बढ़ रही है। हम अपनी विस्तार प्रक्रिया में सिर्फ रिज़ॉर्ट ही नहीं जोड़ रहे, बल्कि बेहतर अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं, क्रियान्वयन को बेहतर बना रहे हैं, और भविष्य के लिए निर्माण कर रहे हैं।
लगभग 10 एकड़ में फैले, 57 कमरों वाले इस रिज़ॉर्ट में छुट्टी बिताने के लिए मंहगी और बेहतरीन व्यवस्था के साथ-साथ समारोहों के आयोजन का भी प्रबंध है, जिसमें बड़े, लैंडस्केप वाले लॉन से लेकर बैंक्वेट हॉल और नदी का किनारा (रिवरफ्रंट) सब कुछ शामिल है। ऐसी व्यवस्था वाले रिज़ॉर्ट छुट्टी मनाने, डेस्टिनेशन वेडिंग और कॉर्पाेरेट ऑफसाइट के लिहाज़ से बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करते हैं, ताकि एक ही परिसंपत्ति के ज़रिये कई तरह की मांग पूरी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।