कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अबीर-गुलाल लगाकर दीं होली की शुभकामना

उत्तराखण्ड

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोहों में सहभागिता की। उन्होंने ऑल इंडिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन तथा पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व सैनिकों को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। मंत्री गणेश जोशी ने मंगलकामना करते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन में रंगों की तरह खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

इस अवसर पर कर्नल राजेंद्र सिंह क्षेत्री, कैप्टन दिनेश प्रधान, राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, मनोज क्षेत्री, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *