गुब्बारे मारने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत चकराता रोड पर सोमवार शाम होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। दोनो पक्षों में हुए विवाद के कारण सड़क जाम हो गई औ स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया, उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भले ही देहरादून पुलिस होली से पहले और होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की बात कर रही है, लेकिन इसका असर नजर होता हुआ नहीं आ रहा है। दरअसल, सोमवार शाम को चकराता रोड पर गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और विवाद हो गया। वहीं इस मामले में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दुकान के बाहर कुछ नाबालिग किशोर किशोरियां एक दूसरे पर गुब्बारे मार रहे थे। मोबाइल के दुकानदार के मना करने के बाद उन किशोरों ने दुकानदार और उसके साथियों पर हमला कर दिया।
साथ ही आरोप लगाया है कि उसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आकर दुकान में आकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना में करीब 3-4 युवकों को चोटें आई हैं। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया। घटना की सूचना के बाद नगर कोतवाली पुलिस बल ने मोर्चा संभाला, लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई,पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया मामला शांत कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला शांत होने के बाद सड़क से जाम हटाया गया।
वहीं सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया है कि सोमवार शाम को चकराता रोड पर दीपक निवासी मोबाइल मार्ट चकराता रोड देहरादून व उसके दोस्त अक्षय और दूसरा पक्ष मन आनंद निवासी लूनिया मोहल्ला के बीच पानी के गुब्बारे फेंकने के कारण आपस में विवाद हो गया। दोनो पक्षों की तरफ से थाने में शिकायती पत्र दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।