हरिद्वार में सीएम धामी के कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत करने से रोके जाने पर भाजपा नेता भड़के

हरिद्वार। गुरुकुल हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी के पहुंचने से पहले दर्जाधारी मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों के बीच पुलिस का विवाद हो गया। सुरक्षा घेरे में जाने से रोके जाने पर भाजपा के कई पदाधिकारी नाराज हो गए। विवाद बढ़ता देख कुछ अधिकारियों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया, लेकिन दर्जाधारी और भाजपा पदाधिकारियों ने हेलीपैड पर ही मुख्यमंत्री से शिकायत कर दी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री से शिकायत कर बताया कि हेलीपैड पर अधिकारियों द्वारा हर बार अभद्र व्यवहार किया जाता है। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग नाराजगी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार दौरा था। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री बैरागी कैंप पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर आने का अलर्ट जारी हुआ तो, कई सुरक्षाकर्मियों ने रस्सी से सुरक्षा घेरा बनाया। इसी बीच दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी सुनील सैनी, भाजपा के जिला महामंत्री संजीव चौधरी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी समेत कई कार्यकर्ता अंदर जाने लगे। लेकिन प्रोटोकॉल का हवाला देकर सुरक्षा कर्मियों ने ओम प्रकाश जमदग्नि और सुनील सैनी को अंदर जाने से रोक दिया।
सुरक्षा घेरे में जाने से रोकने पर ओम प्रकाश जमदग्नि ने हंगामा खड़ा कर दिया। वो नाराज होकर गुरुकुल मैदान में खड़े हो गए। ओम प्रकाश जमदग्नि को भड़कता देख उनके साथ अन्य नेता भी वहां खड़े हो गए। ओम प्रकाश जमदग्नि ने एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। हंगामा होते देख हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह उनके पास पहुंचे और उन्हें मनाने लगे।
हंगामे के बीच सीएम धामी का हेलीकॉप्टर लैंड हो गया लेकिन ओम प्रकाश जमदग्नि ने एसपी सिटी को माफी मांगने तक की बात कह डाली। इस बीच अन्य अधिकारियों ने आकर नाराज नेताओं को मनाया और मुख्यमंत्री के पास स्वागत के लिए ले गए। इतना ही नहीं, जैसे ही नाराज नेता मुख्यमंत्री के पास पहुंचे तभी उन्होंने मुख्यमंत्री से अधिकारियों की शिकायत कर दी और बताया कि हेलीपैड पर जब भी मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए नेता आते हैं, हर बार अधिकारियों द्वारा उनसे मिलने के लिए रोका जाता है।
यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में हर बार मिलने से रोका जाता है। कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। अधिकारियों को ऐसा नहीं करना चाहिए।
-संजीव चौधरी, जिला महामंत्री-
दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि का बयान आया सामनेरू हेलीपैड पर हुए विवाद के बाद दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने बयान जारी किया। कहा कि
हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन के अधिकारियों के बीच आपसी गलतफहमी हो गई थी। जिसका उन्होंने और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने निपटारा कर दिया था। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और सचिव मनीष सिंह उनके भाई हैं। जिनसे अब कोई गिला शिकवा नहीं है।
-ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।