बाइक सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

नैनीताल। नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 309 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीरूमदारा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। पुलिस की मदद से घायल को तुरंत रामनगर स्थित रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के संबंध में मृतक के बेटे गगन दीप ने बताया कि, उनके पिता सुबह अपनी बाइक से काशीपुर की ओर फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नई बस्ती के पास पहुंचे, तभी काशीपुर की दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 61 वर्षीय सोहन लाल पुत्र बनारसी लाल निवासी भवानीपुर खुल्बे के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सोहन लाल काशीपुर स्थित एक निजी कंपनी की बस में चालक के रूप में कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
कॉपर पाइप चोरी में गिरफ्तारीरू उधम सिंह नगर काशीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एसी के कॉपर पाइप चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर पाइप के टुकड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
काशीपुर पुलिस ने एसी के कॉपर पाइप चोरी के मामले में मोहम्मद मोवीन पुत्र कमर अली, निवासी सुन्नीतारा मस्जिद के सामने, महेशपुरा, कोतवाली काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।
उधम सिंह नगर काशी पुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि काशीपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए एसी के कॉपर पाइप के टुकड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र लगभग 29 वर्ष है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।