सीमा पर हुए शहीद का पार्थिव शव पहुंचा पैतृक गांव

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के वीर सपूत विकास कुमार सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हो गए।शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैत्रिक आवास पर पहुंचा। जहां जिलाधिकारी समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विकास कुमार 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सिक्किम में थे। सेवा के दौरान वे शहीद हो गए। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गणकोट (सुकौली) पहुंचा। इस दौरान सभी की आंखे नम रही। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद विकास कुमार का बलिदान देश की सेवा और सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उनका यह सर्वाच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। शहीद विकास कुमार अपने पीछे माता—पिता, पत्नी, भाई तथा एक 8 माह के बच्चा छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *