दो दिवसीय पंडित भीमसेन जोशी संगीत समारोह का भव्य शुभारंभ

प्रसिद्ध गजल गायिका ज्योति शर्मा, सरोद वादक पद्मश्री तेजेंद्र मजमुंदार व शास्त्रीय संगीतज्ञ हिमांशु ने पहले दिन जमाया रंग
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल व कार्यक्रम अध्यक्ष कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने किया स्मारिका का लोकार्पण
देहरादून: कैंट रोड स्थित लीची बाग में देश के महान गीतकार संगीतकार भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले नवें पंडित भीमसेन जोशी संगीत समारोह का कल कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने स्मारिका का लोकार्पण कर शुभारंभ किया। कलाश्रय सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष हिमांशु दरमोडा ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र पहना कर व पुष्प गुच्छ दे कर किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में देश की उभरती गजल गायिका हैदराबाद से पधारी ज्योति शर्मा ने मेहंदी हसन , गुलाम अली साहब व बेगम अख्तर द्वारा गाई गजलों से लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। गुलाम अली साहब की चुपके चुपके रात दिन श्रोताओं ने बहुत पसंद की।
दूसरे सत्र में देश के जाने माने सरोद वादक पद्मश्री तेजेंद्र मजमुंदार ने राग झंझानी बजा कर खूब तालियां बटोरी, उनके साथ तबले में संगत दे रहे तेईस वर्षीय निशित गंगनानी की कला की श्रोताओं ने बहुत तारीफ की व मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में उनको विशेष रूप से आशीर्वाद दिया।
तीसरे सत्र में शास्त्रीय संगीतज्ञ व कलाश्रय के संस्थापक अध्यक्ष हिमांशु दरमोड़ा की लैंडेड रिदमिस्तान थीम में शास्त्रीय संगीत की अद्भुत प्रस्तुति से पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दुसरे दिन रविवार को सांय साढ़े पांच बजे से निराली कार्तिक का शास्त्रीय गायन, स्वाति सिन्हा का कथक नृत्य व निजामी बंधु की कव्वाली का कार्यक्रम होगा।
इस समारोह में तबला वादक चित्रांक पंत, पंडित योगेश गंगानी, हार्मोनियम में सुमित मिश्रा व समी उल्लाह खां, सितार पर विशाल मिश्रा अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शास्त्रीय संगीत व कला के उत्थान के लिए कलाश्रय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमांशु के नेतृत्व मे प्रदेश के युवा कलाकारों द्वारा संगीत और कला की जो सेवा की जा रही है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कलाश्रय की टीम का संगीत व कला के लिए समर्पण इस बात से साबित होता है कि निरंतर नौ वर्षों से वे पंडित भीमसेन जोशी संगीत समारोह के आयोजन के अलावा वर्ष में तीन चार कार्यक्रम संगीत के आयोजित कर उसमें देश और दुनिया में संगीत, साहित्य और कला के क्षेत्र में लब्ध प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित कर उनकी प्रस्तुतियां करवाते हैं । इस अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध कला साहित्य व संगीत के लिए समर्पित गढ़वाल विश्विद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डाक्टर डी आर पुरोहित, पूर्व सूचना आयुक्त व वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट, जल संस्थान के पूर्व महाप्रबंधक एस सी पंत, प्रसिद्ध चित्रकार अजली थापा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन अजय जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।