देहरादून में पीएम दौरे के दौरान संविधान हाथ में लेकर जा रहे कांग्रेस नेता लक्की राणा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

देहरादून । राजधानी देहरादून में आज उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया जब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। विशेष बात यह रही कि लक्की राणा स्वयं हाथ में भारतीय संविधान लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने ओएनजीसी चौक से पहले ही उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। यह घटना उस दिन हुई जब देशभर में अंबेडकर जयंती मनाई जा रही थी और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया जा रहा था। ज्ञापन में प्रदेश की प्रमुख समस्याओं को उठाया गया था, जिनमें कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, नशे का बढ़ता जाल, पुलिस कर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे अहम मुद्दे शामिल थे। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और लक्की राणा सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कैंट कोतवाली ले जाया गया हिरासत के दौरान एक और गंभीर आरोप सामने आया है। लक्की राणा ने बताया कि कैंट कोतवाली में पानी मांगने पर एक पुलिसकर्मी द्वारा उनके साथ अभद्र और अमर्यादित व्यवहार किया गया। उन्होंने इस घटना को सीधे संविधान से जोड़ते हुए कहा— “जिस संविधान को मैं हाथ में लेकर चल रहा था, वही हमें सम्मानपूर्वक जीवन जीने और गरिमा का अधिकार देता है। अगर एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार होता है, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि संविधान में निहित मूल अधिकारों का भी उल्लंघन है।
लक्की राणा ने कहा “मैं संविधान लेकर निकला था ताकि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख सकूं, लेकिन मुझे रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया गया यह लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है।
उनके साथ महानगर महामंत्री अरुण बलूनी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी कौलागढ़ देवकी बिष्ट, विजय प्रसाद भट्टाराई, पिया थापा, रौनक, चंद्रमोहन रावत, गौरव, सौरव, आदिल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।