एसपी चमोली ने किया फायर स्टेशन गोपेश्वर का निरीक्षण, चारधाम यात्रा से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत फायर स्टेशन गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम फायर स्टेशन परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, एमटी गैराज एवं वाचरूम ड्यूटी कक्ष का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वाचरूम ड्यूटी कक्ष में स्थापित संचार उपकरणों के संचालन के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए, फायर स्टेशन पर उपलब्ध सभी अग्निशमन वाहनों, उपकरणों एवं आपदा प्रबंधन संसाधनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशील स्थिति की जांच की गई तथा उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान फायर कर्मियों से अग्निशमन एवं आपदा उपकरणों का संचालन कराकर उनकी दक्षता का परीक्षण किया गया तथा सभी कर्मियों को प्रत्येक उपकरण की पूर्ण जानकारी रखने एवं नियमित अभ्यास करने के निर्देश दिए गए, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके।
प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद के होटल, होमस्टे, धर्मशालाओं एवं यात्रियों के ठहरने के अन्य स्थानों पर अनिवार्य रूप से फायर सेफ्टी ऑडिट कराने तथा आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी फायर सीजन को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए तथा वनाग्नि जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अग्नि/आपदा घटना से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “चमोली जैसे पर्वतीय जनपद में प्राकृतिक आपदाओं एवं अग्नि घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं, ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान फायर सर्विस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। आग लगने अथवा किसी भी आपदा की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी रेस्क्यू कार्य किए जाने तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को चारधाम यात्रा के दृष्टिगत शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्णतः तैयार रहने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।