हर्षल फाउंडेशन द्वारा ‘दून हस्तशिल्प बाजार 2026’ का भव्य आयोजन

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘दून हस्तशिल्प बाजार 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल ने बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस बाजार में महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और उन्हें बाजार तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि इस आयोजन में भाग लेने वाली महिला उद्यमी केवल देहरादून से ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों जैसे विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की एवं अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों से भी शामिल हो रही हैं, जिससे इस कार्यक्रम का दायरा और प्रभाव और अधिक व्यापक हो गया है। यह दो दिवसीय आयोजन 2 एवं 3 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसका समय प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थल होटल सैफ्रन लीफ, देहरादून निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर आगंतुकों के लिए कई आकर्षक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से –

  • लेडीज़ रैम्प वॉक
  • बच्चों की ड्रॉइंग प्रतियोगिता
  • बच्चों की डांस प्रतियोगिता
  • कुकिंग प्रतियोगिता
  • मेहंदी एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता
  • विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

डॉ. रमा गोयल ने आगे बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा मिलता है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होता है। यह मंच उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता करता है।
उन्होंने शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें।
हर्षल फाउंडेशन निरंतर सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के लिए कार्यरत है, और ‘दून हस्तशिल्प बाजार 2026’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पत्रकार वार्ता में ब्रिगेडियर के की बहस अमित गोयल अनुपम शर्मा कल्पना अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, निधि गर्ग आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।