कालपी महोत्सव 1 अप्रैल को

(सूर्या दीक्षित द्वारा)
कालपी (जालौन)। कालपी के सुप्रसिद्ध हाथ कागज, कालीन, कपड़ा आदि को संरक्षित करने तथा कालपी के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी एक अप्रैल को एक दिवसीय कालपी महोत्सव आयोजित किया जायेगा।
जनसमर्पित समाजसेवी संस्था अनुरागिनी संस्था के प्रमुख प्रवीण सिंह जादौन के मुख्य आतिथ्य व डा0 नरेश मैहर की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया। बैठक में जानकारी देते हुए श्री जादौन ने बताया कि उक्त महोत्सव एम0एस0बी0 इण्टर कालेज कालपी में आयोजित होगा जिसमें प्रयास किया जायेगा कि प्रदेश सरकार के मंत्री महोदय भी उसमें उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहें।
एक अप्रैल को प्रातः 10 से 12 तक पेंटिंग प्रतियोगिता, तत्पश्चात कालपी के विकास पर केन्द्रित संगोष्ठी व शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। बैठक में प्रमुख रूप से कुमारेन्द्र सिंह सेंगर, पुरूषोत्तम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विजय गांधी, शंकर शरण चतुर्वेदी, हर्षित खन्ना, भारत सिंह यादव, सौरभ गुप्ता, दीपक धवन, राजेश पुरवार, जयकान्त पुरवार, सुबोध द्विवेदी, बृजेन्द्र सिंह, पारस पुरवार, रबीन्द्र श्रीवास्तव जैसे संभ्रान्त नागरिक उपस्थित थे। संचालन जय खत्री जी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।