परिवहन, पुलिस के शोषण से बचाने हेतु देवभूमि टूर एण्ड ट्रेवल्स महासंघ गठित, अनिल गुप्ता चुने गये अध्यक्ष

देहरादून। ट्रेवल्स के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आये दिन परिवहन, पुलिस आदि के शोषण का सामना करना पड़ता है जिस पर व्यवसायिक ड्राइवरों व वाहन स्वामियों के हितार्थ एक संस्था ‘‘देवभूमि टूर एण्ड ट्रेवल्स आपरेटर्स महासंघ’’ का गठन किया गया है जिसका सर्वसम्मति से विख्यात समाजसेवी अनिल गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया है।
बैठक में तय किया गया है कि विभिन्न जनपदों में कार्यरत सभी यूनियनों को महासंघ के बैनर तले एकजुट करने का प्रयास किया जायेगा। संस्था में प्रत्येक यूनियन से दो-दो सदस्यों को शामिल किया जायेगा। संस्था की बैठक में 8 पदाधिकारी व 9 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भण्डारी, उपाध्यक्ष सुभाष जी हरिद्वार, महासचिव राजीव वर्मा, सहसचिव संजीव बालियान, कोषाध्यक्ष/सलाहकार सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं संरक्षण सोम प्रकाश चैहान जी को बनाया गया है। जबकि सलीम खान, राहुल खन्ना, सुनील जायसवाल, भूपेन्द्र सिंह सैनी, राजू गोदियाल, सुमित गुप्ता, दिलीप सोनकर, मनीष कुमार एवं अनुज त्यागी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।