उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम के तेवरों में कोई बदलाव नहीं आया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बादल छाए हैं। वहीं, देहरादून सहित विभिन्न स्थानों पर बारिश का दौर जारी है। बारिश से हल्की सर्दी लौट आई है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटों में भी मौसम का रंग ऐसे ही रहेगा।

मौसम के बदले मिजाज के बाद हरिद्वार से लेकर तराई तक तापमान में कमी आई है। हरिद्वार और रुड़की में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आई है। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दूसरी ओर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही पौड़ी, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं।

वहीं, देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर गढ़वाल में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। गढ़वाल व कुमाऊं के अन्य इलाकों में भी आसमान में बादल छाए हैं। नैनीताल, हल्द्वानी, अल्मोड़ा आदि स्थानों पर भी बारिश का दौर शुरू हो गया। नैनीताल के मैदानी हिस्सों में हो रही बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ी है। हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं सहित अन्य इलाकों में आजकल गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में खेतों में पड़ी फसल को लेकर किसान चिंतित हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के मिजाज में यह बदलाव आया है। उन्होंने बताया दस अप्रैल के बाद इसके प्रभाव में कमी आनी शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।