वैश्य समाज के लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष का धरना उरई में 24 को

(गिरिजा शंकर अग्रवाल द्वारा)

कोंच (जालौन)।  वैश्य समाज के लोगों के होने बाले उत्पीडऩ को लेकर वैश्य एकता परिषद् ने शासन प्रशासन के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है और आगामी 24 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर विशाल हंगामी धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने व्यवस्था पर करारे प्रहार करते हुये कहा है कि जिले में अपराधों की बाढ आई है और घटित घटनाओं को लेकर शासन और प्रशासन कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने जहां वैश्य वर्ग के उत्पीडऩ पर पुलिस के मौन को धिक्कारा वहीं नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के विरुद्घ होने बाले अपराधों पर चिंता जताते हुये कहा कि ऐसे मामलों में लगता है जैसे समूचा प्रशासन नत मस्तक होकर अपराधियों के पक्ष में खड़ा हो। वैश्य एकता परिषद् नगर इकाई के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के आवास सत्संग भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि छोटी छोटी बच्चियों को अगवा कर उनके साथ बलात्कार और हत्या जैसी वारदातें कानून और व्यवस्था के मुंह पर करारा तमाचा है। नामजद रिपोर्ट होने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होना दर्शाता है कि प्रशासन इन अपराधियों को बचाना चाहता है क्योंकि ऐसे मामलों में महीनों गुजर जाने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी का होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल तो खड़े करेगा ही। उन्होंने बताया कि जिले में कुइया रोड पर राजकिशोर गुप्ता की नाबालिग लड़की का अपहरण, गोपालपुरा निवासी सुनील गुप्ता की बेटी का अपहरण, कालपी के पंडौरा में आशाराम गुप्ता के यहां पड़ी डकैती, कोंच में संदीप अग्रवाल की दुकान में हुई आगजनी, उरई निवासी राघवेन्द्र गुप्ता के विरुद्घ फर्जी मुकदमा दर्ज किया जाना आदि ऐसी घटनायें हैं जिनको लेकर वैश्य समाज उद्वेलित है क्योंकि इन घटनाओं में पुलिस लंबा समय गुजर जाने के बाबजूद हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं पर वैश्य एकता परिषद् मूक दर्शक की भूमिका में नहीं रह सकती है और इनका प्रतिकार करने के लिये वैश्य समाज के हजारों लोग आगामी 24 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। उस दिन सुबह नौ बजे स्वयंवर गेस्ट हादस से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाल कर इन घटनाओं के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये प्रशासन को चेतायेंगे। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र मयंक, प्रदेशीय मुख्य महासचिव युद्घवीर कंथरिया, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विशाल गिरवासिया, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, मनीष भदौरिया, अभिषेक सर्राफ, राहुलबाबू अग्रवाल, केके गहोई, विवेक गहोई, श्यामविहारी तीते, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

🎭🎭🎭🎭🎭🎭🎭🎭🎭🎭

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।