ब्रेकिंग न्यूज़ – सड़क हादसे में युवा व्यवसायी के निधन से शोक में डूबा कालपी

सड़क दुर्घटना में युवा व्यापारी की दर्दनाक मौत

गल्ले के बड़े कारोबारी की हालत नाजुक

औरैया मे हुई दुर्घटना से कालपी का व्यापारी वर्ग स्तब्ध

(सूर्या दीक्षित द्वारा)

कालपी (जालौन)।  रविवार की दोपहर को औरैया मे सड़क दुर्घटना की चपेट कालपी के दो व्यापारी आ गए।इस भीषण दुर्घटना में एक गल्ला व्यवसाई की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे व्यवसाई को नाजुक हालत में कानपुर के रीजेंसी के लिए रेफर कर दिया है। घटना क्रम के अनुसार बताते हैं कि कालपी गल्ला मंडी के प्रमुख व्यापारी अखिलेश पुरवार (55 वर्ष ) पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर पुरवार निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी सदर बाजार कालपी अपने व्यापारी साथी नवीन विश्नोई (36 वर्ष ) निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर कालपी के साथ व्यापार के सिलसिले में मोटरसाइकिल से औरैया जा रहे थे। औरैया बाईपास हाइवे तिराहे मार्ग को मोटर साइकिल क्रास कर रही थी।तभी बिपरीत दिशा दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही बेकाबू रोडवेज बस की चपेट मोटर साइकिल सवार व्यापारी आ गये।दुर्घटनाग्रस्त होने पर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में नवीन गुप्ता की मृत्यु हो गई। नाजुक हालत में घायल अखिलेश पुरवार को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल औरैय्या से कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल मेंजा गया है। घायल अखिलेश परिवार के भाई राकेश पुरवार तथा परिवारीजन कानपुर पहुंच गए हैं। इधर दुर्घटना की खबर मिलने पर पारिवारिक जनों में शोक फैल गया तथा गल्ला मंडी तथा बाजार के व्यापारी स्तब्ध रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।