निर्भीक, निडर पत्रकारिता का ब्राण्ड बन कर उभरा है पर्वतजन

-पर्वतजन टूरिज्म अवार्ड से सम्मानित किये गये कई प्रतिष्ठान, संस्थान व महानुभाव
देहरादून। सूचना विभाग से लाखों रूपयों के विज्ञापनो से उपकृत होने वाली सूची में भले ही पर्वतजन का कहीं जिक्र नज़र नहीं आता हो परन्तु पर्वतजन निर्भीक, निडर पत्रकारिता के क्षेत्र में ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है।
मृदुभाषी स्वभाव के पर्वतजन परिवार के मुखिया शिवप्रसाद सेमवाल भले ही व्यक्तित्व से सामान्य दिखाई देते हों परन्तु उनके नेतृत्व में प्रकाशित हो रही पत्रिका पर्वतजन हो या पर्वतजन न्यूज पोर्टल, उनकी लेखनी कभी भी राजनेता अथवा अधिकारी के कद या पद के समक्ष भी समझौता करती नहीं दिखती है।


उत्तराखण्ड तीर्थाटन व पर्यटन के लिये प्रसिद्ध है। इस संदर्भ में पर्यटकों के लिये बेहतर सुविधा देने वाले प्रतिष्ठानों, बढ़ावा देने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित करने के इरादे से पर्वतजन ने एक सराहनीय पहल करते हुए पर्वतजन टूरिज्म अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसके लिये विभिन्न श्रेणियों में जे0एस0आर0 कान्टिनेन्टल, होटल निर्वाण, वैली रिजार्ट, विशाल हिल गेस्ट हाउस, नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउन्टीनियरिंग, त्वचा योगशाला, गढ़वाल मण्डल विकास निगम, कुकरेजा इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेन्ट आदि को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में विधायक खजान दास, हेमलता ढौंढियाल, के0डी0 भट्ट, जगमोहन मेहदीरत्ता, शादाब शम्स, वाई0एस0 पांगती जैसे विशिष्ट जन उपस्थित थे। पर्वतजन परिवार के गजेन्द्र रावत, भूपेन्द्र कुमार, चन्द्रवीर गायत्री ने समारोह में प्रमुख भूमिका निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।