मृदुभाषी, मिलनसार समाजसेवी डा0 अश्विनी काम्बोज बने लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट के वाईस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर

-शानदार जीत पर शुभचिन्तकों, पत्रकारों ने दी बधाई
देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के अनेकों सामाजिक कार्यक्रमों में एक महानुभाव ऐसे दिखाई देते हैं जिनके चेहरे पर मुस्कुराहट एवं वाणी में मिठास सदैव दिखाई पड़ती है। ऐसे मिलनसार, मृदुभाषी डा0 अश्विनी काम्बोज को लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 का वाईस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर मसूरी में आयोजित समारोह में भारी बहुमत से चुना गया।
प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री डा0 हरक सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में लायन्स क्लब का समारोह आयोजित किया गया। समारोह के पश्चात् वर्ष 2018-2019 के लिये मण्डल 321-सी1 के लिये चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें II-VDG के पद पर चुनाव में 64 के मुकाबले 232 मत पाकर भारी मतों से डा0 अश्विनी काम्बोज चुने गये। शानदार जीत के लिये उन्होंने देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर आदि स्थानों के लायन्स मेम्बर के प्रति आभार जताया।
-शुभचिन्तकों, पत्रकारों ने दी बधाई-
डा0 अश्विनी काम्बोज की महत्वपूर्ण जीत पर होप संस्था के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता नरेश मित्तल, डा0 काम्बोज के करीबी साथी लायन योगेश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार डा0 वी0डी0 शर्मा ने बधाई दी है। ज्ञातव्य है कि डा0 अश्विनी काम्बोज उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित संस्थान उत्तरांचल आयुर्वेदिक कालेज के चेयरमैन भी हैं। सूर्य जागरण परिवार भी डा0 काम्बोज की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।