नारी शक्ति को मनमोहन ढंग से प्रदर्शित किया केन्द्रीय विद्यालय अपर कैम्प ने

-विद्यालय की ई-पत्रिका को लोकार्पित किया मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एच.एस. जग्गी ने
देहरादून। नारी शक्ति को अबला के बजाय सबला दर्शाने की सराहनीय थीम पर केन्द्रीय विद्यालय अपर कैम्प देहरादून कैन्ट का वार्षिक समारोह आयोजित हुआ जिसमें नारी शक्ति को मनमोहन ढंग से प्रदर्शित करने वाले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये।

-नारी शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम
वार्षिक समारोह में नारी को सबला के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिनमें प्रमुख रूप में शबरी, मीरा बाई, लक्ष्मी बाई, अर्द्धनारीश्वर, तू शक्ति मां, ओ.री. चिरैया जैसे कार्यक्रमों को सभी ने मुक्त कंठ से सराहा।

-चार शिक्षकों व कई छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एच.एस. जग्गा ने उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन के लिये विद्यालय केक डा0 वी.आर. पाण्डेय श्रीमती नीना गुप्ता, श्री अनीश चंद जोशी, श्री एन.सी. मिनाटा नामक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही दसवीं कक्षा के 27 एवं बारहवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों को भी पुरूस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की ई-पत्रिका को भी लोकार्पित किया।

-प्राचार्या ने प्रस्तुत की वार्षिक रिपोर्ट
स्मारोह का प्रारम्भ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एच.एस. जग्गा विशेष आमंत्रित श्रीमती हरवंत जग्गी एवं श्री सोमित श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात प्राचार्या श्रीमती रीता इन्द्रजीत सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय की प्रगति को अतिथियों से भरपूर सराहना भी मिली। अतिथियों के प्ररेक सम्बोधन के उपरान्त उपप्राचार्या श्रीमती अंजली डबराल ने समापन के अवसर पर सभी के प्रति आभार जताया।

-बुन्देलखण्ड का नाम भी हो रहा रोशन
केन्द्रीय विद्यालय अपर कैम्प में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरभूमि बुन्देलखण्ड का नाम भी रोशन हो रहा है। इसका सम्पूर्ण श्रेय है बुन्देलखण्ड के जनपद जालौन ग्राम नाहिली के अतिप्रतिष्ठित त्रिपाठी परिवार के एस.के. त्रिपाठी को, जो कर्मठता से भविष्य की पीढ़ी को अध्यापन के मायम से शिक्षित करने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।