कुशीनगर हादसे पर युवा सेना ने किया संवेदना कार्यक्रम आयोजित, परिवहन व पुलिस विभाग से अभियान की मांग

-देवभूिम टैक्सी-मैक्सी महासंघ ने जारी की अपील
देहरादून। चन्द दिनों पूर्व उ.प्र. के कुशीनगर में रेलवे क्रासिंग पर दुर्घटना पर थोड़ा दुख जताने पर, थोड़ा रेलवे को कोसने के बाद अधिकांश लोग खामोश होकर उस भीषण घटना को भूल गये होंगे परन्तु देहरादून में शिवसेना की युवा इकाई (युवा सेना) ने न केवल मृत बच्चों की याद में व घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना के साथ स्थानीय गांधी पार्क पर मोमबत्ती जलाकर अपनी संवेदना जतायी वरन उत्तराखण्ड में स्कूल वैन संचालकों के विरूद्ध अभियान न चलाये जाने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी है।
युवा सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बीती शाम युवा सेना की जनपद इकाई व महानगर इकाई ने क्रमशः सचिन दीक्षित एवं पुष्पेन्द्र साहिल के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क पर एकत्रित होकर कुशीनगर में रेलवे क्रासिंग पर घटित भीषण दुर्घटना में मारे गये 13 स्कूली बच्चों व बी.आर.डी. मेडिकल कालेज गोरखपुर में गंभीर रूप से घायल चार बच्चों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ मोमबत्ती जलाकर संवेदनायें व्यक्त की।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सचिन दीक्षित ने कहा कि देहरादून सहित उत्तराखण्ड के अन्य स्थानों पर स्कूली वैन चालक क्षमता से अधिक बच्चों कोक भर कर कानों में ईयर फोन लगाकर वाहन चला रहे हैं और इस दिशा में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस खामोश है। उन्होंने दोनों महकमों को कड़े शब्दों में चेतावनी देकर कहा कि यदि इस संदर्भ में शीघ्र अभियान नहीं चलाया गया तो युवा सेना स्वयं अपने तरीके से ऐसे वाहन चालकों के कानों का इलाज करेगी।
युवा सेना शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष राहुल चैहान, प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर वृहद स्तर पर अभियान चलाने की मांग करेगी। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहिल ने भी सम्बोधित किया। संवेदना कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के अलावा प्रमुख रूप से चन्दर अठोत्रा, ललित श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, श्रवण कुमार सहित भारी संख्या में युवा सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-देवभूमि टैक्सी-मैक्सी आपरेटर महासंघ ने जारी की अपील
कुशीनगर हादसे पर सबक लेते हुए देवभूमि टैक्सी-मैक्सी आपरेटर महासंघ उत्तराखण्ड, देहरादून ने सभी टैक्सी-मैक्सी मालिकों-चालकों से अपील की है कि ड्राईवर की गलती के कारण 13 बच्चों की जान गवानी पड़ी है। इस हादसे के कारण सारे देश में शोक की लहर है। महासंघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सभी मालिकों-चालकों से अपील की है कि गाड़ी चलाते समय न तो इयरफोन लगाये और न ही मोबाइल पर बात करें और न ही किसी प्रकार का नशा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।