बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से नवाजा गया उत्तराखण्ड के विकास गर्ग को

-लघु समाचार पत्र एसोसियेशन ने भी दी हार्दिक बधाई
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में पत्रकार संघों के माध्यम से कई दर्जन पत्रकारगण सक्रिय हैं परन्तु जो पत्रकार हित के संदर्भ में बेबाक अंदाज में महानिदेशक से लेकर मुख्यमंत्री तक के समक्ष मुखरता से सदैव आवाज उठाते दिखाई देते हैं ऐसे पत्रकारों में सबसे ऊपर हैं विकास गर्ग। उनकी इसी प्रतिभा को पहचानते हुए इंडियन फेडरेशन आफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर्स ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ‘‘बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड’’ से सम्मनित किया।
नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हाल में फेडरेशन का 34वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये वरिष्ठ पत्रकारगण ने भाग लिया। वरिष्ठ पत्रकार रामजी लाल की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ जिसमें पूरे देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिये उत्तरप्रदेश से अनिल यादव, दिल्ली से रंजना वर्मा, वरिष्ठ छायाकार अजीत भूषण को प्रतीक चिन्ह व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग को सम्मानित किया गया।
सम्मानित किये जाने की श्रंखला में स्थाई समिति का सदस्य चुने जाने पर गाज़ियाबाद की पूजा कौशिक को भी सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमुख रूप से फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.पी. दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, महावीर मोदी, लक्ष्मण पटेल, मु0 इकबाल, अशोक कौशिक, विजय लक्ष्मी सहित कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षगण ने अपनी उपस्थिति से समारोह को गरिमा प्रदान की।
बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से नवाजे जाने पर अनेक पत्रकारों ने विकास गर्ग को बधाई दी है। लघु समाचार पत्र एसोसियेशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने भी राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान से नवाजे जाने पर विकास गर्ग को बधाई दी है।

1 thought on “बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से नवाजा गया उत्तराखण्ड के विकास गर्ग को”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।