सस्ते सुलभ उपचार की पहचान बन चुके हैं डा0 सुभाष गुप्ता

-निशुल्क ब्लडप्रेशर, सुगर जांच कैम्प आयोजित
उरई (जालौन)। बुन्देलखण्ड के उरई शहर में शहरवासियों के लिये सस्ते, सुलभ उपचार मुहैय्या करने के लिये जाना पहचाना नाम बन चुके हैं डा0 सुभाष गुप्ता, जिन्होंने निशुल्क ब्लडप्रेशर, सुगर जांच के लिये कैम्प का सफलतापूर्वक आयोजन कर मानव सेवा का उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कहा जाता है कि निम्न अथवा मध्यम परिवार के किसी सदस्य को कोई बीमारी लग जाये तो परिवार पर भारी संकट आ जाता है क्योंकि चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सकों का एक वर्ग ऐसा भी है जो इलाज शुरू करने के साथ-साथ हजारों रूपयों की जांचें जरूर करवा देता है, परन्तु उरई शहर के प्रसिद्ध मच्छर चैराहा के निकट डा0 सुभाष गुप्ता का क्लीनिक एक ऐसा स्थान है, जहां सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ जुट जाती है। वजह एक तो है डा0 सुभाष गुप्ता का मधुर व आत्मीय व्यवहार और दूसरी वजह है कि वे मात्र 20 से 30 रूपये में उचित चिकित्सकीय परामर्श के साथ दो-तीन दिन की दवा मरीज को उपलब्ध करा देते हैं।


निशुल्क ब्लडप्रेशर व सुगर जांच कैम्प आयोजित
सस्ते, सुलभ उपचार के माध्यम से सर्वत्र प्रतिष्ठा हासिल करने वाले डा0 सुभाष गुप्ता ने मानव सेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया है। दरअसल भौतिकतावाद की जीवन शैली के कारण ब्लडप्रेशर व सुगर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। समय पर जांच न होने के कारण कई अन्य बीमारी होने का खतरा पैदा हो जाता है। इसी दृष्टिकोण से डा0 सुभाष गुप्ता ने निशुल्क सुगर व ब्लडप्रेशर जांच के कैम्प का आयोजन किया जिसमें 200 से अधिक लोगों ने कैम्प का लाभ उठाकर जांच कराई।
यदि सभी चिकित्सक डा0 सुभाष गुप्ता से प्रेरणा लेकर मरीजों को सस्ता उपचार उपलब्ध कराने का निर्णय लें तो निसंदेह चिकित्सकों को हर भारतवासी भगवान के समकक्ष मानने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।