मन्डलायुक्त का पुलिस को पयर्टको से मित्रवत व्यवहार का निर्देश

नैनीताल। आयुक्त कुमायूॅ मण्डल श्री राजीव रौतेला द्वारा द्वारा देर सांय मण्डल की कानून व्यवस्था की पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मण्डलभर के जिलाधिकारी भी मौजूद थे।
आयुक्त श्री रौतेला ने पुलिस महकमे के अधिकारियों से कहा कि वह मित्रवत व्यवहार करें तथा पर्यटकों एवं जनसाधारण के बीच मार्ग दर्शक एवं सहयोगी के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि पर्यटक सीजन प्रारम्भ हो चुका है देश-दुनियां के पर्यटकों की आमद मण्डल में बड़ी है ऐसे में पुलिस को चाहिये कि वे मुस्तैद रहकर यातायात को सुचारू बनाये रखें किसी भी प्रकार के वाहनों का जाम न लगने दिया जाय। पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की निगरानी एवं धरपकड़ के लिये नियमित पैट्रौलिंग व गस्त बढ़ाये। साथ ही बाहर से आने वाले वाहनों की नियमित चैकिंग कर ड्रग्स एवं अवैध शराब की आमद को भी प्रतिबंधित करें इसके साथ ही पर्यटक सीजन में वाहन दुर्घटनायें भी बढ़ती हैं ऐसे में पुलिस को चाहिये कि वे ओवर लोडिंग तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुये कानूनी कार्यवाही करें तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु साइनेज आदि भी मार्गो पर लगायें।
श्री रौतेला ने कहा कि जल्द ही पाक रमजान का महीना प्रारम्भ होने जा रहा है। ईद का पर्व एवं रमजान मण्डलभर में शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिये मण्डलस्तर पर कार्यरत सभी थानों में सीओ व एसडीएम अमन कमेटी की बैठक आयोजित कर लें तथा सभी से रमजान, ईद व अन्य त्यौहारों मंे सहयोग की अपील भी कर लें।
आईजी कुमायूॅ परिक्षेत्र पूरन सिंह रावत ने बताया कि मण्डल में तराई के जनपदों को छोड़कर पूर्णतः कानून व्यवस्था दुरूस्त है। नैनीताल के भावर व उधमसिंह नगर जनपदों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिये पुलिस महकमा पूर्ण तत्परता से कार्यरत है। श्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार के अनुसार 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना है इसके लिये पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, वहीं ड्रग्स के दुष्प्रभावों के संबंध में मण्डलभर के विद्यालयों में पुलिस जाकर विद्यार्थियों के बीच जाकर जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है।
बैठक में जिलाधिकारी जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल विनोद कुमार सुमन, डा.नीरज खैरवाल, डा.अहमद इकबाल,ईवा आशीष श्रीवास्तव, रंजना राजगुरू, ़ सी रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी, डा.सदानन्द दाते, पी रेणुका देवी, रामचन्द्र राजगुरू, धीरेन्द्र गुंज्याल के अलावा अपर आयुक्त संजय खेतवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।