कारपोरेट सोशल रिस्पोन्सबिलिटी (सी एस आर) की सहायता से बनाई गई प्रयोगशाला,मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को राजपुर रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में नवनिर्मित प्रयोगशाला काॅम्पलेक्स का उद्घाटन किया। रोडिक कन्सलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस प्रयोगशाला के लिए सीएसआर मद से सहायता प्रदान की गई। इस काॅम्पलेक्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलाॅजी की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अधिक छात्र संख्याओं वाले कुछ अन्य स्कूलों में भी आधुनिक लैब बनाये जायेंगे। प्रयोग के तौर पर राजकीय कन्या इंटर काॅलेज राजपुर रोड से इसकी शुरूआत की गई है। यह प्रयोगशाला छात्राओं को वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए प्रतिदिन 12 घण्टे खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि आईआईटी मुम्बई के इंजीनियरों द्वारा ’के-यान’ नाम से एक आॅल-इन-वन डिवाइस तैयार की गई है। इस डिवाइस से सैकड़ों विद्यालयों में आॅनलाईन माध्यम से एक स्थान से पढ़ाया जा सकता है। के-यान डिवाइस राजपुर रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा में लगाई गई है, कुछ अन्य स्कूलों में भी यह डिवाइस लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रयासरत है। उत्तराखण्ड में 12 छात्र-छात्राओं पर एक अध्यापक तैनात है, यह स्थिति अन्य राज्यों से काफी अच्छी है।


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के 06 माह बाद उन्होंने आईएएस अधिकारियों को स्कूलों में भेजकर स्कूलों की जरूरतों एवं मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी लेने को कहा। आईएएस अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान स्कूलों की आवश्यकताओं से सबंधित अनेक सुझाव प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक उपकरणों से युक्त इस लैब की स्थापना से छात्राएं विज्ञान एवं तकनीक के प्रायोगिक पहलुओं को बेहतर तरीके से समझ सकेंगी।
शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि विद्यालयों की स्थिति को मजबूत करने में सबका योगदान जरूरी है। शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए अपने कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक योगदान भी देना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन है कि जिन स्कूलों में संसाधनों का अभाव है, उन स्कूलों में शिक्षा का उत्थान होना चाहिए।
इस अवसर पर महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, रोडिक कन्सलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मेजर जनरल(सेवानिवृत्त) श्री नीरज बाली, निदेशक एससीईआरटी श्रीमती सीमा जौनसारी, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर काॅलेज राजपुर रोड श्रीमती प्रेमलता बोड़ाई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।