गवर्नर्स गोल्फ कप टूर्नामेंट 25 से 27 मई तक नैनीताल में, महामहिम राज्यपाल रूबरू हुए मीडिया से

नैनीताल। शुक्रवार से राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में 16 वें गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ होने जा रहा है। इसमें पूरे देश से लगभग 115 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। तीन दिवसीय टूर्नामेंट, दिनांक 25 मई से 27 मई तक चलेगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 27 मई को सांय 4 बजे विजेताओं को राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। गुरूवार को राजभवन गोल्फ कोर्स में आयोजित कर्टेन रेजर में राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल से मीडिया से बात करते हुए उक्त जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि राजभवन गोल्फ कोर्स से दर्शकों को भी जोड़ा जाए। इसके लिए एक-दो स्थान चिन्हित किये जाएं ताकि वहां से दर्शक गोल्फ का आनंद ले सकें और खिलाडि़यों की हौसला अफजाई कर सकें। पहले यह काम प्रायोगिक तौर पर किया जाएगा। इंडियन गोल्फ यूनियन से मान्यता लेने का प्रयास भी किया जा रहा है, परंतु इसमें मानकों के अनुरूप स्थान की उपलब्धता न होने के कारण तकनीकी समस्या है। फिर भी हमारे यहां की सुविधाओं व इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए इंडियन गोल्फ यूनियन द्वारा राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में पहली बार जूनियर, सब जूनियर नेशनल गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन इसी महीने की 29 से 31 तारीख तक किया जाएगा। जाहिर है कि राजभवन गोल्फ क्लब लगातार आगे बढ़ रहा है। हाल ही में 20 मई को इंटर स्कूल गोल्फ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें 12 स्कूलों के 125 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इन बच्चों को 1 महीने की कोचिंग राजभवन गोल्फ क्लब द्वारा दी गई।
राज्यपाल ने कहा कि हम राजभवन गोल्फ क्लब की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार कर रहे हैं। गोल्फ के खेल के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक युवा इसे जानें और खेलें। हम भी इसके लिए यथासम्भव कोशिश कर रहे हैं। बच्चों के लिए फ्री कोचिंग कैम्प लगाए जाते हैं। इन प्रयासों के उत्साहवर्धक परिणाम भी मिल रहे हैं। कुछ युवाओं ने उच्च कोटि की प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि से आगे जाकर नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
बताया गया कि 16 वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 25 से 27 मई तक किया जाएगा। इसमें देशभर के लगभग 115 गोल्फर खेल रहे हैं। दिनांक 25 व 26 मई को प्रतिभागी खिलाड़ी 18 होल खेलेंगे जो कि स्टेबलफोर्ड पद्धति का होगा। पहले दो दिन के खेल के बाद कट ऑफ लिस्ट में आने वाले गोल्फर्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन 27 मई को 9 होल खेलेंगे, जिसमें स्ट्रोक प्ले के आधार पर स्थान पाने वाले विजेता खिलाडि़यों का चयन होगा। इसी दिन सांय 4 बजे राज्यपाल चिजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत करेंगे।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रमन, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रिटायर्ड) हरीश साह सहित गोल्फ क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।