नैनीताल में गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ आगाज ,112 प्रतियोगी कर रहे हैं प्रतिभाग

नैनीताल। शुक्रवार सुबह 7-30 बजे राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने टी-ऑफ शॉट लगाकर 16 वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का विधिवत शुभारम्भ किया। 25 मई से 27 मई तक आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट में देशभर के 112 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागी खिलाडि़यों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि राजभवन गोल्फ क्लब, पर्यटन नगरी नैनीताल को एक प्रमुख गोल्फ स्थल के रूप में भी पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए इंडियन गोल्फ यूनियन का भी सहयोग लिया जा रहा है। गोल्फ में युवा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए भी कोशिशें की जा रही हैं। स्कूली बच्चों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कैम्प आयेाजित किए जा रहे हैं। आई.जी.यू. द्वारा 29 मई से 31 मई तक राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में जूनियर, सब जूनियर नेशनल गोल्फ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग द्वारा 26 मई को सांय 6ः30 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल के शैले हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें उत्तराखण्ड के जागर, छपेली व मेला नृत्य आकर्षण के प्रमुख केंद्र रहेंगे।
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रमन, आई.जी. श्री पूरण सिंह रावत, उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी निदेशक ए.एस.नयाल, जिलाधिकारी नैनीताल श्री विनोद कुमार सुमन, एसएसपी श्री जन्मेजय खण्डूड़ी, राज्यपाल के विधि सलाहकार श्री आर.सी.खुल्बे, राज्यपाल के ए.डी.सी.(पी.) डा0 असीम श्रीवास्तव, ए.डी.सी (ए) मेजर अनुज राठौर, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रिटायर्ड) हरीश साह, सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि, गोल्फर्स, अनेक विशिष्ट महानुभाव तथा मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।