ब्लैसिंग फार्म बनेगा ऐतिहासिक क्षण का साक्षी, परिचय सम्मेलन कल 27 को

देहरादून। देहरादून का ब्लैसिंग फार्म मैरिज हाल कल यानि 27 मई को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा जब भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में दर्जनों युवक-युवतियां एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुनेंगे।

-अनेकों महानुभाव करेंगे शिरकत
भारतीय वैश्य महासंघ की महानगर इकाई के महामंत्री विवेक अग्रवाल के अनुसार परिचय सम्मेजन के उद्घाटन के अवसर पर अनेकों वी.वी.आई.पी. मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत जी भी समारोह को गरिमा प्रदान करेंगे ऐसी प्रबल संभावना है, जबकि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आर.टी.ओ. सुधांशु गर्ग, सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, सी.एम.ओ. डा0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता जैसी विभूतियों की मौजूदगी अब तक सुनिश्चित हो चुकी है।

-जल संस्थान के मुखिया एस0के0 गुप्ता भी होंगे सम्मानित
म्हासंघ की महानगर कार्यकारिणी सदस्य राजकमल गोयल के अनुसार उत्तराखण्ड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबन्धक एस.के. गुप्ता ने कर्तव्यनिष्ठा व सादगी की मिसाल के रूप में अपनी सेवायें विभाग को दी हैं और सरकारी यात्रा पूर्ण कर आगामी 31 मई को वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं। समारोह में श्री एस.के. गुप्ता की बेदाग, बेमिसाल शासकीय सेवा के लिये उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

-नेत्रदान-अंगदान का लिया जायेगा संकल्प
भारतीय वैश्य महासंघ एवं यूनेस्को क्लब के संयुक्त प्रयासों से परिचय सम्मेलन के दौरान ही नेत्रदान-अंगदान का संकल्प भी लिया जायेगा। महानगर महामंत्री व यूनेस्को क्लब के प्रमुख विवेक अग्रवाल के अनुसार लगभग दो सौ से अधिक समाजसेवी महानुभाव संकल्प पत्र भर कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

-विनय गोयल जी ने वैश्य बन्धुओं से की सहभागिता की अपील
परिचय सम्मेलन व नेत्रदान-अंगदान कार्यक्रम के प्रणेता व भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल जी ने वैश्य बन्धुओं से ब्लैसिंग फार्म पर आयोजित समारोह व सहभोज में सहभागिता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।