अनिश नांगिया बने गोल्फ टूर्नामेंट विजेता, महामहिम ने बांटे पुरस्कार

नैनीताल। 16 वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के बेस्ट ग्रोस विनर अनिश नांगिया रहे। जबकि विनर बेस्ट नेट कर्नल ए.के.बक्शी रहे। राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने रविवार को राजभवन सभागार में आयोजित समारोह में 16 वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट की विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाडि़यों का पुरस्कृत किया। राज्यपाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नैनीताल को गोल्फ डेस्टीनेशन के तौर पर उभारने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में गोल्फ प्रेमी दर्शक गोल्फ का आनंद ले सकें, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी।
राज्यपाल ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि स्कूली बच्चों में गोल्फ के प्रति रूचि बनी है। इस प्रतियोगिता में जूनियर खिलाडि़यों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। सीनियर खिलाडि़यों के साथ खेलने से उनमें आत्मविश्वास आता है और काफी कुछ सीखने को भी मिला है। राजभवन गोल्फ क्लब को कुछ तकनीकी कारणों से आई.जी.यू. से मान्यता नहीं मिल पा रही है परंतु इसी माह नेशनल जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में किया जा रहा है, जो कि बड़ी बात है।
राजभवन गोल्फ क्लब के गोल्फ कैप्टन कर्नल हरीश साह ने बताया कि प्रतियोगिता में इस वर्ष कुल 108 गोल्फर्स ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया जबकि गत वर्ष 102 गोल्फर्स खेले थे। इस बार सुपर वेटर्न (75 वर्ष से अधिक आयु) वर्ग में 06, वेटर्न (65 से 75 वर्ष आयु) वर्ग में 14, जनरल वर्ग में 61, महिला वर्ग में 8 जबकि अंडर-18 में 19 गोल्फरों ने प्रतिभाग किया है।


इस बार विनर बेस्ट ग्रोस अनिश नागिया, जबकि विनर बेस्ट नेट कर्नल ए.के. बक्शी रहे। रनर बेस्ट ग्रोस हर्षित खत्री, रनर बेस्ट नेट विक्रम कोहली रहे। वेटरन वर्ग में विनर बेस्ट ग्रोस कर्नल यू.सी.कोठारी, रनर बेस्ट नेट कर्नल एस.सी.गुप्ता रहे। जूनियर वर्ग में बेस्ट ग्रोस ऋतिक मिश्रा, रनर बेस्ट नेट हिमांशु नागर रहे। महिला वर्ग में विनर बेस्ट ग्रोस तनिष्ठा साहा, रनर बेस्ट नेट चेष्टा कालरा रहीं। विनर लोंगेस्ट ड्राइव समर्थ जैन रहे। विनर नियरेस्ट टू-पिन आशीष गुप्ता रहे। विनर मेक्सिमम बर्डीज प्रदीप सिंह व विनर मेक्सीमम पार्स वीर श्रीवास्तव रहे। सुपर वेटरन वर्ग में विनर बेस्ट ग्रोस विंग कमांडर एच.एस.बेदी व रनर बेस्ट नेट सी.एम.तलवार रहे।
राज्यपाल ने इस अवसर पर विगत में सम्पन्न गवर्नर्स कप इंटर स्कूल टूर्नामेंट के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रमन, आयुक्त कुमायू श्री राजीव रौतैला, आई.जी श्री पूरण सिंह रावत, जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन, राजभवन गोल्फ क्लब के सचिव व ए.डी.सी. श्री असीम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।