दूरस्थ ग्राम ढोली पहुंच कर जिलाधिकारी विनोद सुमन ने बांटा ग्रामीणो का दुख दर्द , शिविर में निस्तारित किए ढेरो मामले

ढोलीगांव/ओखलकांडा- जनपद के विकास खण्ड ओखलकांडा के दूरस्थ ढोली गांव में पहुॅचकर जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन एवं विधायक राम सिंह कैड़ा ने संयुक्त रूप से जनता दरबार एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर जन समस्यायें सुनीं। राजकीय इंटर कालेज ढोलीगांव में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में स्थानीय लोगों द्वारा बढ़चढ़ कर भागीदारी की ओैर अपनी समस्यायें रखी। जिलाधिकारी श्री सुमन ने अनेकों समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया और शिविर में मौजूद अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के आदेश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण उनके स्तर पर संभव नहीं है उन्हें वे अपने उच्चाधिकारियों को संदर्भित करें तथा उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी अवश्य दें।
श्री सुमन ने कहा कि राजकीय इंटर कालेज ढोली गांव के अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र बनाये जाने के लिये उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष शिविर का भी जल्द ही आयोजन किया जायेगा ताकि दूर क्षेत्र में अध्ययनरत बच्चों को आधार कार्ड व अन्य प्रमाण पत्रों के लिये इधर-उधर ना जाने पड़े। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज ढोली गांव की समस्याओं का तुरंत निराकरण के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। शिविर में 104 समस्यायें पंजीकृत हुई।
अपने सम्बोधन में विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार जनता के द्वार की अवधारणा के चलते इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर काफी लाभप्रद हैं इन शिविरों से जनसमस्याओं का क्षेत्र में ही समाधान होता है वहीं लोंगों को अनावश्यक अधिकारियों के पास आना-जाना नहीं पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता का विश्वासपात्र बनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें तथा अच्छे लोक सेवक बनकर जनता के हितों के लिये कार्य करें साथ ही उनके विभाग द्वारा जो भी जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं उसकी जानकारी भी अवश्य दें।
अपने सम्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र ने कहा कि सभी प्रकार की पेशनों का भुगतान आॅनलाइन कर दिया गया है जिसके लिये लाभार्थी को अपने खाते को आधार नंबर से लिंक किया जाना जरूरी है बिना इसके किसी भी प्रकार की पेंशन का भुगतान सम्भव नहीं होगा। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगांे को मनरेगा के साथ ही विकास के अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।
शिविर में जाति के 02, आय 04, स्थायी 20, पर्वतीय 03, सामान्य जाति के 02 प्रमाण पत्र निर्गति किये गये। इसी तरह बीपीएल 85,परिवार रजिस्टर की नकल 105, जन्म प्रमाण पत्र 08 ग्राम्य विकास द्वारा जारी किये गये। समाज कल्याण द्वारा वृद्वा के 45, विधवा के 05 विकलांग के 06 फार्म भरवाये गये। स्वास्थ विभाग द्वारा 124 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई व 20 लोगों की शुगर जांच की गई। श्रम विभाग द्वारा 42 फार्म वितरित किये गये, विद्युत विभाग द्वारा 200 एलईडी बल्ब को सस्ते मूल्योें पर उपलब्ध कराये गये। कृषि विभाग द्वारा 30 लाभार्थियो को व उद्यान विभाग द्वारा 150 लोगों के जानकारियां देने के साथ ही 80 को बीज वितरण एंव 02 लोगो को उपकरण वितरण किये गये।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख आनंदराम, बी डी सी सदस्य देवराम, विजय लोहनी उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, महाप्रबंधक उद्योग वाईसी पांडे, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी पीएस भण्डारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रवीन्द्र सिंह सामंत, सहायक श्रमायुक्त मीनाक्षी कान्डपाल, जिला शिक्षा अधिकारी एच एल गौतम, प्रधानाचार्य के के शर्मा, उप खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता,, सी आर सी ढोली गांव पर्यवेक्षक चंदन सिंह बिष्ट,सरपंच ताराराम जोशी,ग्राम प्रधान तारा पांडेय, दिनेश बिष्ट,गणेशराम,रोशन सिंह लमगड़िया,खुशाल राम,गीतादेवी, के अलावा बडी संख्या में क्षेत्रवासी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।