जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

ऊधम सिंह नगर/ हल्द्वानी- जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल ने आज देर सांय जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय सभी वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विगत एक माह में  चिकित्सालय में हुई डिलीवरी तथा रेफरल कैसों को की पूरी जानकारी कारणों सहित कैसवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जाॅच में सर्जन के उपस्थित होने पर भी सीजेरियन डिलीवरी के कैस रेफरल करने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने एनआरसी वार्ड में पंजिका का निरीक्षण दौरान मरीजों की डिस्चार्ज समरी रखने तथा मरीज की सेहत में हुए सुधार की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने एनआरसी वार्ड के शौचालय में टंकी टूटी होने के कारण पानी टपकने को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित ड्यूटी कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने व स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। लेबर रूम/प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान 09 महिलाओं में से 02 महिलाओं द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र की आशा द्वारा पूरा सहयोग न करने, व एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा पुष्टाहार उपलब्ध न कराने की शिकायत पर सम्बन्धित प्रकरणों की जाॅच करते हुए दोषी आशाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को तथा आंगनबाड़ी से सम्बन्धित प्रकरण की जाॅच तत्काल करने के निर्देश सीडीपीओ को दिये।
जिलाधिकारी ने एक ही बेड शिशु के लेटने व माता के बेठकर आराम करने की व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए शिशुओं के लिए तत्काल किड बैडों की व्यवस्था करने, महिलाओं से गर्भावस्था के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा दिये गये सहयोग व जानकारियों का पूरा ब्यौरा कैसवार उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मरीज से फीडबैक लेकर फीडबैक रिपोर्ट तैयार करते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओं को दिये। जिलाधिकारी ने प्रसूति वार्ड में कार्यरत स्टाफ के विषय में सभी जानकारियाॅ सही पाये जाने पर सम्बन्धित स्टाफ की प्रशंसा की।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में भर्ती मरीज का कल से आज तक टेस्ट नही होने के कारणों की जाॅच करने, 02 मरीजों को दवाई बाहर से लिखने वाले डाॅक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने, सम्बन्धित मरीजों के लिए फिर से दवाईयाॅ लिखने के निर्देश सीएमओ को दिये।
जिलाधिकारी ने बिना अनुमति अनुपस्थित पाये जाने पर सम्बन्धित पीएमएस का एक दिन का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने प्रसूति वार्ड में पंखा सही न पाये जाने, भवन की दीवारों पर पौधे उग आने, सफाई व्यवस्था दुरूस्त न होने पर चिकित्सालय मेंनेजर का एक दिन का वैतन काटने तथा निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों की जाॅच में दोषी पाये जाने पर तीन माह का वैतन रोकने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में लगे अग्निशमक यन्त्रों की जाॅच करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिक समय से अस्पताल में कार्यरत स्टाफ का तत्काल स्थानान्तरण करने के निर्देश सीएमओ को दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.शैलजा भट्ट सहित डाॅक्टर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।