डिफन्स कालोनी देहरादून के वर्तेश बने लेफ्टीनेन्ट ,परिवार की परम्परा को बढाया आगे

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को पासिंग आउट परेड में देहरादून स्थित डिफेंस कालोनी के वर्तेश ने लेफ्टिनेंट बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। उत्तराखण्ड से कुल 33 युवा अफसर बनकर देश की सेवा करेंगे। इस पासिंग परेड में पूरे देश से 383 युवा अफसरों ने पासिंग परेड में भाग लिया जो अब देश की आन-बान-शान के लिए तत्पर रहेंगे।

इन्हीं युवा अफसरों में देहरादून के डिफेस कालोनी निवासी वर्तेश कुलासरी भी हैं जिन्होंने लेफ्टिनेंट अफसर बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। वर्तेश ने पहली बार में ही एनडीए की परीक्षा पास कर ली थी। वर्तेश को बचपन से ही सेना में जाने का शौक था क्योंकि उनके पिता विजय कुलासरी जो कि सेना में कर्नल के पद पर वर्तमान में शिंलोंग में अपनी सेवाऐं दे रहे हैं उनके दादा जी भी सेना में अफसर रहे थे। बचपन से ही घर में आर्मी वाला माहौल देखकर उन्होंने निर्णय लिया कि वे भी परिवार की परम्परा को निभाते हुए देश की रक्षा करेंगे।

पिता कर्नल विजय कुलासरी ने कहा,, ‘मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि परिवार की परम्मपरा को उनका बेटा आगे ले गया और सेना में जाकर देश की सेवा करेगा। माता दीपा कुलासरी जो एक गृहणी हैं ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में अच्छा रहा है। वर्तेश की स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून से हुई है। वर्तेश की छोटी बहन प्रेरक्षा कुलासरी एसआरएम चेन्नई से बीटेक कर रही हैं। पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग परेड के अवसर पर उनके नाना मोहन प्रसाद बहुगुणा, नानी दर्शनी देवी बहुगुणा, मामा विमल कांत बहुगुणा, बुआ सुचिता उनियाल, बिमला बुड़ाकोटि सहित परिवार के लोग मौजूद थे।

पीआरएसआई चैप्टर देहरादून के सचिव अनिल सती ने अपने छोटे भाई वर्तेश की सफलता पर पूरे पीआरएसआई चैप्टर देहरादून की तरफ से उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।