जिलाधिकारी विनोद सुमन द्वारा बनाई गई ट्रैफिक सम्बन्धी कार्ययोजना से ईद पर जाम से मुक्त रही सरोवर नगरी

नैनीताल- ईद त्यौहार की छुट्टी में गतवर्ष नैनीताल में बेतहाशा सैलानियों के सैलाब को देखते हुये जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। ट्रैफिक व्यवस्था में कालाढुंगी, काठगोदाम रानीबाग में ट्रैफिक को रोक-रोक कर नैनीताल भेजा गया। दुपहिया वाहनों केा भी व्यवस्थित ढंग से रोका गया व नैनीताल को भेजा गया, जिससे इस वर्ष ईद एवं रविवार के अवकाश में जाम की स्थिति नहीं बनी व नैेनीताल शहर में ट्रैफिक सुव्यवस्थित रहा।
गौरतलब है कि गतवर्ष ईद त्यौहार के बाद भारी संख्या में सैलानियों का सैलाब पर्यटन नगरी में उमड़ा था जिससे नैनीताल की यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी व दो दिन तक जाम की स्थिति बनी रही थी। साथ ही नैनीताल में भीड़ के कारण पर्यटन नगरी व आस-पास के क्षेत्रों में गंदगी का साम्राज्य बना तथा सैलानियों द्वारा पार्किंग फ्लैट्स मैदान के साथ ही झील के किनारे गंदगी फैलायी गयी यहां तककी सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह शौच कर गंदगी फैलाई गयी जिससे नैनीताल शहर गंदगी व कूड़े-करकट से पट गया था। नैनीझील में भी सैलानियों द्वारा कूड़ा-कचरा, पाॅलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें आदि फैंके गये।
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि गतवर्ष के पर्यटन सीजन की अव्यवस्थाओं का संज्ञान लेते हुये इस वर्ष पर्यटन सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था की कार्ययोजना जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई, जिसके तहत पर्यटन सीजन के प्रारम्भ से ही ट्रैफिक को व्यवस्थित किया गया व नैनीताल में पार्किंग फुल होने पर ट्रैफिक को काठगोदाम रानीबाग व कालाढंुगी के साथ ही रूसी बाईपास के दोनों छोरों में पार्किंग व्यवस्था की गयी व रोक-रोक कर धीरे-धीरे सैलानियों के वाहनों को भेजा गया ताकि जाम न लगे। इसके साथ ही रानीबाग व रूसी बाईपास से सैलानियों को टैक्सी व रोडवेज शटलसेवा द्वारा नैनीताल भेजा गया, जिससे नैनीताल में ट्रैफिक व्यवस्था सुव्यवस्थित रही। वहीं दूसरी ओर सैलानियों केा भी अनावश्यक जाम में नहीं फसना पड़ा जिससे शहर में स्वछंद होकर सैलानियों द्वारा पर्यटन नगरी का आनन्द लिया जा रहा है।
श्री सुमन ने बताया कि नैनीताल आये सैलानियों द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था की सराहना की व सहयोग भी किया। सैलानियों से पूछे जाने पर पर्यटकों ने कहा कि नैनीताल से 8 किमी0 दूर रूसी बाईपास पर पार्किंग व्यवस्था करने से सैलानियों को नैनीताल में वाहनों से लगने वाले जाम से बचाया तथा सैलानी मात्र 17 रूपये के टिकट से रोडवेज से व 50 रूपये के टिकट से टैक्सी शटल सेवा से नैनीताल पहुॅच रहे हैं। प्रशासन की इस व्यवस्था एवं पहल का स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों द्वारा स्वागत किया गया।
श्री सुमन ने कहा कि पर्यटन नगरी में सैलानियों का स्वागत है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अनावश्यक जाम न लगायें तथा नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नैनीताल के आस-पास सरिताताल, भवाली, भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, रामगढ़, मुक्तेश्र, कैंचीधाम जैसे पर्यटन एवं धार्मिक रमणीय स्थलों का भी आनन्द लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।