जिलाधिकारी विनोद सुमन की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस अनेकों जनसमस्याओ का मौके पर हुआ निस्तारण

लालकुआं/हल्द्वानी- जिला प्रशासन द्वारा महीेने के पहले मंगलवार को निर्धारित तहसील दिवस का आयोजन अम्बेडकर पार्क मे किया गया। लालकुआं में तहसील दिवस के साथ ही बहुउददेशीय शिविर आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में 46 लोगो द्वारा अपनी समस्यायें दर्ज करायी। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन द्वारा की गई। उन्होने अनेकों समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया और शिविर में मौजूद अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के आदेश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण उनके स्तर पर संभव नहीं है उन्हें वे अपने उच्चाधिकारियों को संदर्भित करें तथा उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी अवश्य दें।

शिविर में विद्युत विभाग द्वारा सौभाग्य योजना के आवेदन 03, बिल सुधार 01, कृषि विभाग द्वारा 16 किसानों को दवाईयां एवं कीटनाशक दिये गये, उद्यान विभाग द्वारा 26 व्यक्तियों को सब्जी व बीज व कीटनाशक वितरित किये गये, राजस्व विभाग द्वारा आर्थिक सहायता फार्म 09, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा परिवार रजिस्टर नकल 01, बीपीएल प्रमाण पत्र 01, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 20 व्यक्तियों की ओपीडी करायी गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन01, परिव्यक्ता प्रमाण पत्र 02, वृद्वावस्था पेंशन 01, श्रम विभाग द्वारा 26 प्रपत्र वितरित किये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 67 व्यक्तियों का शुगर टेस्ट व आरबीएस टेस्ट किया गया।

शिविर में अध्यक्ष दुग्ध संघ भरत सिह नेगी,पूर्व पालिका अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन चैहान, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गरजौला के अलावा हेमन्त नरूला, ओम प्रकाश अरोड़ा, संदीप शर्मा के अलावा मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, उप जिलाधिकारी एपी बाजपेयी,जिला विकास अधिकरी रमा गोस्वामी के अलावा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। इस शिविर मे विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाआंे पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।