तीन तलाक को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने वाली सायराबानो पहुंची भाजपा प्रदेश कार्यालय, भाजपा में शामिल होने की जताई इच्छा

देहरादून । तीन तलाक़ के मामले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने वाली सायरा बानो व उनके पिता ने आज यहाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार से भेंट की । उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा भी व्यक्त की ।
तीन तलाक़ को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने वाली सायरा बानो आज अपने पिता श्री इक़बाल अहमद के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँची । उनके साथ भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी थे । कार्यालय पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार से भेंट की । श्री भट्ट ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और कहा कि महिलाओं विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष ने इतिहास की रचना की है ।
सायरा बानो ने हलाला व बहु विवाह मामले पर उच्चतम न्यायालय में विचार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे भविष्य में भी महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेंगी ।उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। सायरा बानो के पिता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पूरी मज़बूती से इस मामले में सामने आये ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेन्द्र भसीन, सह प्रमुख श्री बलजीत सोनी , काशीपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष श्री गुरबख़्श सिंह बग्गा, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री कमलेश कुमार , श्री शकील अहमद व श्री अमित नारंग भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।