सावन के पहले सोमवार को पृथ्वी नाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषक

देहरादून। श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में आज चंद्रवार सावन मास के प्रथम सोमवार को भारी संख्या में किया श्रद्धालुओं ने श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी का जलाभिषेक
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि आज प्रातः काल से ही मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया गया श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अनुसार श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी को पवित्र गंगाजल दूध दही पंचामृत घी शक्कर आदि से स्नान करवा उनको बिल्वपत्र माला नारियल पुष्पादि ,फल, अर्पित कर धूप दीप दर्शायी व मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की विदित हो कि आज से गढ़वाल मूल जो चंद्रवार को मानते हैं उनका श्रावण मास प्रारंभ हो गया है दिगंबर दिनेश पुरी जी ने यह भी अवगत करवाया कि इसके पश्चात सायंकाल में श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी का पुष्पों से श्रृंगार किया गया उसके पश्चात सायंकाल सामूहिक श्रृंगार आरती की गई तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
आगामी 22 जुलाई 2018 को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भी लाया जाएगा जो श्रद्धालुओं को जलाभिषेक हेतु वितरित होगा तथा
19 अगस्त 2018 को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन होगा इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर भागवत पुरी जी दिगंबर दिनेश पुरी जी नवीन गुप्ता जी विक्की गोयल जी दीपक मित्तल प्रेमलता मित्तल कांता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।